Patna: आलोक राज, भा.पु.से. (1989) को सेवानिवृत्ति के उपरांत बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी), पटना के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति दिनांक 01 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। जनगणना प्री टेस्ट: डीसीओ ट्रेनर्स ने क्षेत्र में कराया स्व-गणना, छ्ह जुलाई से प्रगणक व पर्यवेक्षक करेंगे पूर्व परिक्षण सरकारी आदेश के अनुसार, आलोक राज की नियुक्ति पाँच वर्षों की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु प्राप्त होने तक, जो भी पहले हो, तक के लिए की गई है। सेवानिवृत्ति के पूर्व वे महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, पटना के पद पर कार्यरत थे। एनर्जी ड्रिंक’ के दावों पर एफएसएसएआई सख्त, कई बेवरेज ब्रांड्स को नोटिस प्रशासनिक अनुभव और पुलिस सेवा में दीर्घकालीन योगदान को देखते हुए उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आयोग के कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और समयबद्धता को सुदृढ़ करने की दिशा में उनके अनुभव से लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, स्टेशन पर लगा विशाल भंडारा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
Patna: आलोक राज, भा.पु.से. (1989) को सेवानिवृत्ति के उपरांत बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी), पटना के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति दिनांक 01 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।
सरकारी आदेश के अनुसार, आलोक राज की नियुक्ति पाँच वर्षों की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु प्राप्त होने तक, जो भी पहले हो, तक के लिए की गई है। सेवानिवृत्ति के पूर्व वे महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, पटना के पद पर कार्यरत थे।
प्रशासनिक अनुभव और पुलिस सेवा में दीर्घकालीन योगदान को देखते हुए उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आयोग के कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और समयबद्धता को सुदृढ़ करने की दिशा में उनके अनुभव से लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।