Breaking News

बिहार में अगले कुछ दिनों में तापमान में आयेगी गिरावट

CT DESK
2 Min Read

पटना, 28 नवंबर (हि.स.)। बिहार में ठंड का असर एक बार फिर तेज होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक जेट स्ट्रीम के सक्रिय होने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के तेज बहाव के कारण अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जाएगी। जेट स्ट्रीम के सामान्य स्थिति से नीचे खिसकने का असर प्रदेश में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जिससे उत्तर से आने वाली ठंडी हवा तेजी से फैल रही है।

SHAILFORD
विज्ञापन

औरंगाबाद का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

उत्तर बिहार के कई जिलों—पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और अररिया—में पछुआ हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। तेज हवा के कारण सुबह की धुंध में कमी आ सकती है, लेकिन शाम होते ही हल्की धुंध की परत फिर से छाने से विजिबिलिटी घटेगी।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

राज्य के कई इलाकों में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। पटना, बेतिया, गोपालगंज और बेगूसराय समेत आठ शहरों में सुबह घना कोहरा छाया रहा और खेतों में ओस जम गई। पिछले 24 घंटों में औरंगाबाद का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन में धूप रहने से मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन सुबह और शाम ठंड ज्यादा महसूस हुई।

SHARDA
विज्ञापन

रात में ठंड बढ़ेगी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। रात में ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन में हल्की धूप राहत देगी। दिसंबर के पहले सप्ताह से प्रदेश में ठंड की तीव्रता और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

राजधानी पटना में भी अगले 24 घंटों में रात का तापमान 1 से 2 डिग्री तक नीचे जा सकता है। सुबह और शाम हल्की ठंड और धुंध का असर रहेगा, जबकि दिन में हल्की धूप से मौसम सामान्य महसूस होगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें