⚡
Breaking News

वाराणसी में एयरशो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के पहले दिन लड़ाकू विमानों ने आसमान को भारतीय तिरंगे के रंगों से सजाया

5 Min Read

वाराणसी, 22 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी काशी-वाराणसी में भारतीय वायुसेना के 94 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को तीन दिवसीय एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ का आगाज रोमांच और उत्साह के बीच हुआ। नमोघाट पर आज पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू हेलीकॉप्टरों ने तिरंगा बनाकर लोगों को चकित कर दिया।

SHAILFORD
विज्ञापन

इसके लिए तीन किरण विमानों ने विजय के प्रतीक ‘वी’ आकार के विक फॉर्मेशन में उड़ान भरी और गंगा के ऊपर आकाश को भारतीय तिरंगे के रंगों से सजा दिया। भारतीय वायु सेना और भारतीय थल सेना के तीन एएलएच मार्क III हेलीकॉप्टर इस फॉर्मेशन में शामिल हुए। वहीं, अत्याधुनिक राफेल ने उड़ान भर शौर्य और पराक्रम का मंजर दिखाया। तेजी से उड़ते हुए राफेल ने अपनी दिशा बदल दी। अपने सबसे कम गति 200 किलोमीटर प्रति घंटा पर उड़कर करतब दिखाए और गंगा के गंगा के ऊपर कई चक्कर लगाए और आड़े तिरछे ऊपर नीचे की गोते लगाए। इस दौरान राफेल ने उल्टी उड़ान भरी।

j alankar
विज्ञापन

शो में सुखोई-30 एमकेआई के करतब ने दर्शकों के उत्साह को मानो चरम पर पहुंचा दिया। हवाई शो में भारतीय सेना की खास सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने भी अपनी उड़ान कला का प्रदर्शन किया और पूरे आसमान को तिरंगे से रंग दिया। एयरशो में लड़ाकू विमानों की गर्जना, तेज रफ्तार उड़ान और हैरतअंगेज कलाबाजियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। काशी में पहली बार इस तरह के हवाई प्रदर्शन ने देश की हवाई शक्ति और सैन्य सामर्थ्य के प्रति लोगों में गौरव बोध कराया। विमानों ने भी तिरंगे के रंगों से आसमान को सजाकर देशभक्ति का अनूठा दृश्य प्रस्तुत किया। इसके पहले सुबह 10 बजे से ही लोग उल्लासपूर्ण माहौल में घाटों और गंगा के उस पार जुट गए।

DOON
विज्ञापन

एयर शो के मुख्य आयोजन से पहले नमोघाट और आसपास के घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। आसमान में विमानों की कतारबद्ध उड़ान, सटीक तालमेल और रोमांचक हवाई करतबों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता, तकनीकी दक्षता और सामरिक ताकत का प्रदर्शन देखकर लोग प्रभावित नजर आए। शुरूआत नमोघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से हुई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

एयर शो में केदार, सारंग, ओंकार, गंगा, रुद्र, भागीरथी, त्रिदेव, अलकनंदा, भैरव, कैलाश, त्रिलोचन और दशाश्वमेध सहित विभिन्न नामों पर आधारित हवाई फॉर्मेशन आकर्षण का केंद्र रहे। विमानों ने अनुशासित उड़ान, सटीक समन्वय और शानदार हवाई युद्धाभ्यास के जरिए वायु योद्धाओं की पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस आयोजन में भारतीय वायुसेना के विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों की क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए विशेष रूप से फॉर्मेशन तैयार किए गए हैं। सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम के करतब भी दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहे। इसके अलावा ऐतिहासिक हार्वर्ड विमान की मौजूदगी ने एयर शो की शोभा बढ़ाई।

हवाई प्रदर्शन में कुल 100 विमानों की भागीदारी निर्धारित की गई है। इनमें 52 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान, 32 हेलीकॉप्टर और एक ऐतिहासिक विमान शामिल हैं। लड़ाकू विमानों की श्रेणी में सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, राफेल, एलसीए, मिग-29 और जगुआर जैसे विमान शामिल होंगे।

हेलीकॉप्टर बेड़े में लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच), चिनूक, एएलएच मार्क-III, एएलएच मार्क-IV, अपाचे, चेतक, कामोव-31 और एमआई-17 वी5 जैसे हेलीकॉप्टरों की क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, परिवहन एवं सहायक विमानों में सी-295, सी-17, सी-130, एईडब्ल्यूएंडसी, आईएल-78, एएन-32 और पी-8आई शामिल हैं।

इस आयोजन में भारतीय थलसेना के दो एएलएच हेलीकॉप्टरों तथा भारतीय नौसेना के एक पी-8आई विमान और एक कामोव-31 हेलीकॉप्टर की भागीदारी भी निर्धारित है। भारतीय वायुसेना के गरुड़ विशेष बल भी प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।

एयर शो में शामिल होने वाले विमान देशभर के 12 वायु अड्डों से उड़ान भरेंगे। इनमें चेन्नई के निकट स्थित नौसैनिक वायु स्टेशन अरक्कोणम भी शामिल है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕