Breaking News

चक्रवाती तूफान दित्वा के खतरों को लेकर तमिलनाडु में तैयारियां, 4 जिलों के लिए रेड अलर्ट

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

चेन्नई, 29 नवंबर (हि.स.)। चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण आज तमिलनाडु के 4 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे ‘दित्वा’ चक्रवात के कारण तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

SHAILFORD
विज्ञापन

मौजूदा स्थिति के अनुसार चक्रवात श्रीलंका के त्रिक्कूनमलई से लगभग 80 किमी उत्तर-पश्चिम, श्रीलंका के मतकल्पाईगुरु से 190 किमी उत्तर-पश्चिम, करैकाल से 220 किमी दक्षिण-पूर्व, पुडुचेरी से 330 किमी दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 430 किमी दक्षिण में केंद्रित है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

30 नवंबर की सुबह उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आसपास के आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है

मौसम विभाग ने कहा है कि यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और इसके कारण 30 नवंबर की सुबह उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आसपास के आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है। जैसे-जैसे यह तामिलनाडु की ओर बढ़ रहा है, यहां भी बारिश बढ़ रही है। विशेष रूप से चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कडलूर और मैलाड़ुतुरई जिले को रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 14 जिलों को ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इनमें चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर, रानीपेट्टई, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, नागपट्टिनम, अरियालूर और तिरुवरूर जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

चेन्नई में 54 हवाई सेवाएँ रद्द की गई

हवाई सेवाओं पर भी इसका खासा प्रभाव पड़ा है। चेन्नई में 54 हवाई सेवाएँ रद्द की गई हैं। इसी तरह तूत्तुकुडी में हवाई सेवाएँ रद्द कर दी गई हैं। तामिलनाडु के कई जिलों में स्कूलों में छुट्टियाँ घोषित की गई हैं, जबकि कुछ जिलों के कॉलेजों में भी छुट्टियाँ घोषित की गई हैं। पुदुचेरी सहित कुछ क्षेत्रों में विश्वविद्यालय परीक्षाएँ भी स्थगित कर दी गई हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें