Chhapra: असामाजिक तत्वों एवं अपराधकर्मियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सारण पुलिस ने पिछले 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन वारंटी भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण एवं परिवहन पर पूर्ण रोक लगाने तथा अवैध देशी शराब की भट्टियों को ध्वस्त करने के उद्देश्य से भी विशेष अभियान चलाया गया।
विभिन्न मामलों में गिरफ्तारी
पुलिस कार्रवाई के दौरान शराब सेवन के आरोप में 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। चोरी के मामलों में चार, वारंट के मामलों में तीन, आर्म्स एक्ट के तहत तीन तथा हत्या के प्रयास के मामले में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई।
इसके अलावा अपहरण के मामले में दो, पाक्सो अधिनियम के तहत एक तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अवैध शराब समेत कई सामान बरामद
अभियान के दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों से 190 लीटर देशी शराब बरामद की। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल, एक कारतूस, तीन खोखा, एक मैजिक पिकअप वाहन, एक अपहृता, एक छोटा गैस सिलेंडर तथा दो गाय भी बरामद की गईं।
पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार से जुड़े लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई तथा देशी शराब की भट्टियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।
नौ वाहनों से 15 हजार रुपये जुर्माना
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के साथ यातायात सुरक्षा को लेकर भी अभियान चलाया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में कुल नौ वाहनों से 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई तथा अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।