⚡
Breaking News

अधूरी सड़कों, जलजमाव और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार को लेकर विधायक छोटी कुमारी ने बुडको के एमडी से की मुलाकात

4 Min Read

Chhapra: छपरा शहर की शहरी आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने एवं लंबित विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से छपरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक छोटी कुमारी ने बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) के प्रबंध निदेशक अनिमेष पराशर से मुलाकात की।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने छपरा में बुडको द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

j alankar
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान विधायक ने खनुआ नाला निर्माण, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना, फुटपाथ निर्माण और शहर के विभिन्न मोहल्लों में अधूरे पड़े विकास कार्यों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि छपरा शहर की जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना, सड़कों की स्थिति में सुधार करना और सभी विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना आवश्यक है, ताकि आम लोगों को इनका वास्तविक लाभ मिल सके।

DOON
विज्ञापन

विधायक छोटी कुमारी ने खनुआ नाला परियोजना में हो रही देरी तथा निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सामने आ रही शिकायतों की उच्चस्तरीय तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराने का आग्रह किया। उन्होंने नाले की ढलाई, लेवलिंग और अलाइनमेंट की जांच कराकर जलनिकासी व्यवस्था को सुचारू बनाने पर जोर दिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने प्रभुनाथ नगर में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना के बावजूद उत्पन्न हो रही जलजमाव की समस्या पर भी चिंता जताई। विधायक ने संबंधित कंपनी द्वारा कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता और नियमों के विपरीत पेटी कॉन्ट्रैक्ट दिए जाने संबंधी शिकायतों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जलजमाव से प्रभावित लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए तथा निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित होना चाहिए।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इसके साथ ही, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय के समीप फुटपाथ एवं पेवर ब्लॉक निर्माण में गुणवत्ता, समतलीकरण और सुरक्षा मानकों से संबंधित शिकायतों को भी एमडी के समक्ष रखा। उन्होंने छात्राओं, पैदल यात्रियों और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों का तकनीकी निरीक्षण कराने तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

लंबित विकास योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा कराने पर जोर

विधायक ने मुख्यमंत्री समग्र योजना के अंतर्गत शिलान्यास के बाद अधूरे पड़े कटहरी बाग रोड, पीर बाबा रोड, राजा रोड, मासूमगंज सहित अन्य मोहल्लों के विकास कार्यों को शीघ्र शुरू कराने एवं पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित योजनाओं के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। इसलिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए।

विधायक ने बुडको के प्रबंध निदेशक से छपरा नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी चालू एवं लंबित परियोजनाओं की समीक्षा कराने, निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने तथा कार्यों की निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जांच में अनियमितता या लापरवाही प्रमाणित होने पर संबंधित संवेदकों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि छपरा का विकास, बेहतर सड़कें, सुचारू जलनिकासी और गुणवत्तापूर्ण शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जनसमस्याओं का समाधान कराने और विकास योजनाओं को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕