Chhapra: NH-722 पर बाढ़ का पानी आ जाने के बाद जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार स्वयं नाव से मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व एवं निगरानी कर रहे हैं तथा पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कार्रवाई में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं।
इसी क्रम में मकेर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायतों से भी बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित निष्क्रमण कराया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संबंधित पदाधिकारियों, NDRF/SDRF टीमों एवं अन्य बचाव दलों को सक्रिय रखा गया है तथा आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव कार्यों को तत्काल संचालित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित एवं पानी में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना है।

















