Chhapra: बिहार विधान परिषद् के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के लिए सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन एक उम्मीदवार ने नामांकन किया।
निर्दलीय प्रत्याशी लालू प्रसाद यादव द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल किया गया। नामांकन की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं प्रावधानों के अनुरूप संपन्न हुई।
03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण जिले शामिल हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। नामांकन-पत्रों की संवीक्षा 07 अक्टूबर को तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 है।
निर्वाचन कार्यालय, सारण द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

















