Breaking News

Bihar | जनता से सीधा संवाद और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता : निशांत

2 Min Read

पटना, 19 अगस्त (हि.स.)। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय, पटना में बुधवार काे आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के लिए मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

निशांत ने जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से जनता से सीधा संवाद करना, उनकी बात सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सुदृढ़, प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में विभाग की ओर से लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने भी विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक पहल की। इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी शंभु कुशवाहा मौजूद रहे।

DOON
विज्ञापन

जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने समस्याओं के समाधान के प्रति मंत्रियों की तत्परता की सराहना की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें