Breaking News

लायंस क्लब छपरा टाउन ने आयोजित की मेहंदी प्रतियोगिता

2 Min Read

Chhapra: लायंस क्लब छपरा टाउन के तत्वावधान में एसडीएस पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्राओं ने हाथों पर आकर्षक एवं बारीक मेहंदी के डिजाइन बनाकर अपनी कला-कौशल का परिचय दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की छिपी प्रतिभा को निखारना तथा उन्हें अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी डॉ विभा भारती, शंकर दयाल सिंह स्कूल के पूर्व प्राचार्य अरुण सिंह, डॉ राकेश सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

DOON
विज्ञापन

लायंस क्लब छपरा टाउन की ओर से अध्यक्ष आदित्य कुमार, सचिव चंदन कुमार, आशुतोष पांडे, अली अहमद एवं राजनंदी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्लब के सदस्यों ने प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्राओं के प्रयासों की प्रशंसा की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस अवसर पर क्लब के प्रतिनिधियों ने कहा कि लायंस क्लब छपरा टाउन सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ बच्चों और युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य करता रहा है। भविष्य में भी इस तरह के रचनात्मक एवं प्रतिभा-विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें