Chhapra/Patna: 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता बिहार राज्य कबड्डी संघ के बैनर तले पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकरबाग में आयोजित हुआ था। जिसमें सारण जिले की टीम ने बक्सर को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में सारण जिले की टीम के तरफ आदित्य कुमार की अगुवाई में रेडर ने तथा शुभम की अगुवाई में बचाव ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के कोच हिमांशु कुमार के नेतृत्व में सारण ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 16 अगस्त को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा बिहार एथलेटिक्स टीम का चयन, सारण के खिलाड़ी लेंगे भाग पुरस्कार वितरण के दौरान सारण जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कबड्डी महासंघ के कोषाध्यक्ष रमाकांत सोलंकी, बिहार राज्य कबड्डी संघ के सभापति कुमार विजय सिंह, दोहा एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता राजीव सिंह, आनंद शंकर तिवारी, जय शंकर चौधरी, राणा रंजीत सिंह पंकज सिंह, शशि राय उपस्थिति रहे। 5वीं नेशनल जेवलिन डे पर सारण के खिलाड़ियों को प्रतिनिधित्व का मिलेगा मौका सारण जिले की टीम को विजेता बनने पर सारण जिला कबड्डी संघ के संरक्षक डॉ सुरेश प्रसाद सिंह सभापति बैठा, डॉ हरेंद्र सिंह, डॉ देव कुमार सिंह संघ के सचिव पंकज कश्यप कोषाध्यक्ष कौशलेंद्र राकेश सिंह, सुशील सिंह, प्रमोद कुमार, दीपक सिंह, रोहित सिंह, शिव शंकर सहित विभिन्न खेल संघों के खेल प्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं दीं हैं। सारण में पुलिस ने देर रात होटलों और हॉस्टलों की ली तलाशी सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप ने बताया कि पिछले वर्ष टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया था तभी से सारण जिले के सभी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ के द्वारा अगली प्रतियोगिता में विजेता बनने हेतु प्रयास शुरू कर दिया गया था। इसी का परिणाम है कि गत वर्ष की विजेता बक्सर को हराकर सारण जिले की टीम ने स्टेट चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra/Patna: 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता बिहार राज्य कबड्डी संघ के बैनर तले पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकरबाग में आयोजित हुआ था। जिसमें सारण जिले की टीम ने बक्सर को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन
फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में सारण जिले की टीम के तरफ आदित्य कुमार की अगुवाई में रेडर ने तथा शुभम की अगुवाई में बचाव ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के कोच हिमांशु कुमार के नेतृत्व में सारण ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
पुरस्कार वितरण के दौरान सारण जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कबड्डी महासंघ के कोषाध्यक्ष रमाकांत सोलंकी, बिहार राज्य कबड्डी संघ के सभापति कुमार विजय सिंह, दोहा एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता राजीव सिंह, आनंद शंकर तिवारी, जय शंकर चौधरी, राणा रंजीत सिंह पंकज सिंह, शशि राय उपस्थिति रहे।
सारण जिले की टीम को विजेता बनने पर सारण जिला कबड्डी संघ के संरक्षक डॉ सुरेश प्रसाद सिंह सभापति बैठा, डॉ हरेंद्र सिंह, डॉ देव कुमार सिंह संघ के सचिव पंकज कश्यप कोषाध्यक्ष कौशलेंद्र राकेश सिंह, सुशील सिंह, प्रमोद कुमार, दीपक सिंह, रोहित सिंह, शिव शंकर सहित विभिन्न खेल संघों के खेल प्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं दीं हैं।
सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप ने बताया कि पिछले वर्ष टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया था तभी से सारण जिले के सभी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ के द्वारा अगली प्रतियोगिता में विजेता बनने हेतु प्रयास शुरू कर दिया गया था। इसी का परिणाम है कि गत वर्ष की विजेता बक्सर को हराकर सारण जिले की टीम ने स्टेट चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ