नई दिल्ली, 26 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद प्रह्लाद जोशी ने मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा शुरू कर दी है। रविवार को उन्होंने शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं, लंबित मामलों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन और छात्र आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में प्रह्लाद जोशी को नया केंद्रीय शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया। छपरा हिं’सा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, उपद्रवियों की तस्वीरें जारी; पहचान बताने की अपील प्रह्लाद जोशी इससे पहले केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने 30 मई 2019 को पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। उस दौरान उन्हें संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया था, जिसकी जिम्मेदारी उन्होंने जून 2024 तक निभाई। भाजपा प्रशासन का इस्तेमाल कर हमारे नेताओं को परेशान कर रही : प्रशांत किशोर वर्ष 2024 के आम चुनाव के बाद उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का दायित्व दिया गया। अब शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पहले ही दिन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर यह संकेत दिया है कि मंत्रालय की प्राथमिक योजनाओं और नीतिगत कार्यों को गति देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में की सीतामढ़ी की ‘वेस्ट टू वेल्थ’ पहल की तारीफ़, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 26 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद प्रह्लाद जोशी ने मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा शुरू कर दी है। रविवार को उन्होंने शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं, लंबित मामलों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन और छात्र आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में प्रह्लाद जोशी को नया केंद्रीय शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया।
प्रह्लाद जोशी इससे पहले केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने 30 मई 2019 को पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। उस दौरान उन्हें संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया था, जिसकी जिम्मेदारी उन्होंने जून 2024 तक निभाई।
वर्ष 2024 के आम चुनाव के बाद उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का दायित्व दिया गया। अब शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पहले ही दिन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर यह संकेत दिया है कि मंत्रालय की प्राथमिक योजनाओं और नीतिगत कार्यों को गति देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।