Breaking News

पी. वी. सिंधु जापान ओपन 2026 के फाइनल में, चेन यूफेई चोट के कारण सेमीफाइनल से हटीं

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

टोक्यो, 18 जुलाई (हि.स.)। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान ओपन 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में चीन की विश्व नंबर-4 चेन यूफेई चोट के कारण मुकाबला बीच में ही छोड़ने पर मजबूर हो गईं, जिससे सिंधु को विजेता घोषित किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

मुकाबले के दौरान सिंधु पहले गेम को 21-19 से जीत चुकी थीं और दूसरे गेम में 15-10 से आगे चल रही थीं। इसी दौरान चेन यूफेई हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान दिखीं और मैच से हटने का फैसला किया।

RC Jewellers
विज्ञापन

पहले गेम में कड़ी टक्कर के बाद सिंधु ने बनाई बढ़त

सिंधु ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और पहले गेम के मध्य तक चार अंकों की बढ़त बना ली। हालांकि, पूर्व ओलंपिक चैंपियन चेन यूफेई ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 19-19 से बराबर कर दिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

दबाव के बावजूद सिंधु ने संयम बनाए रखा और पहला गेम 21-19 से अपने नाम कर लिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

दूसरे गेम में सिंधु का दबदबा

दूसरे गेम में भी सिंधु ने शुरुआत से ही मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। उन्होंने 15-10 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी, तभी चेन यूफेई ने चोट के कारण मुकाबला छोड़ दिया और सिंधु फाइनल में पहुंच गईं।

शानदार वापसी का सिलसिला जारी

इस जीत के साथ 31 वर्षीय सिंधु का शानदार फॉर्म जारी है। वर्ष 2026 की शुरुआत उन्होंने विश्व रैंकिंग में 18वें स्थान से की थी, लेकिन लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर वह शीर्ष-10 में वापसी करते हुए अब विश्व नंबर-9 बन चुकी हैं।

फाइनल में किससे होगा मुकाबला?

जापान ओपन के खिताबी मुकाबले में सिंधु का सामना जापान की अकाने यामागुची और इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वारदानी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा। भारत की स्टार शटलर अब लंबे समय बाद सुपर 750 खिताब जीतने के इरादे से फाइनल में उतरेंगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें