Breaking News

दोहरीकरण कार्य के चलते 16 से 21 जुलाई तक कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन एवं पुनर्निर्धारण

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen


वाराणसी: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता एवं आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के क्रम में वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट–पनियहवा रेलखंड पर गोरखपुर कैंट–उनौला स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य किए जा रहे हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस कार्य के अंतर्गत 16 से 21 जुलाई, 2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य तथा 21 जुलाई, 2026 को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण प्रस्तावित है।

RC Jewellers
विज्ञापन

इसके कारण इस अवधि में कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन एवं पुनर्निर्धारण किया जाएगा।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मार्ग परिवर्तित होकर चलने वाली प्रमुख ट्रेनें
• 14617 पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर एक्सप्रेस (21 जुलाई)
• 15565 ललितग्राम–नई दिल्ली एक्सप्रेस (21 जुलाई)
• 15110 मथुरा–छपरा एक्सप्रेस (21 जुलाई)
• 12565 दरभंगा–नई दिल्ली एक्सप्रेस (21 जुलाई)
• 15903 डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस (20 जुलाई)
• 22583 छपरा–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (21 जुलाई)
• 13019 हावड़ा–काठगोदाम एक्सप्रेस (20 जुलाई)
• 02563 बरौनी–नई दिल्ली विशेष गाड़ी (21 जुलाई)
• 02569 दरभंगा–नई दिल्ली विशेष गाड़ी (21 जुलाई)

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन
• 15104/15103 बनारस–गोरखपुर–बनारस एक्सप्रेस (20 एवं 21 जुलाई) देवरिया सदर तक/से संचालित होगी।
• 15129/15130 गोरखपुर कैंट–वाराणसी सिटी–गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस (19 से 21 जुलाई) भटनी तक/से संचालित होगी।
• 01027 दादर–गोरखपुर विशेष गाड़ी (18 जुलाई) मऊ स्टेशन तक ही संचालित होगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

पुनर्निर्धारित ट्रेन
• 15022 गोरखपुर–शालीमार एक्सप्रेस (20 जुलाई) गोरखपुर से 105 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति एवं समय की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त कर लें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें