वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल में प्रशस्ति श्रीवास्तव ने आज वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Senior Divisional Commercial Manager) के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
प्रशस्ति श्रीवास्तव का जन्म 5 दिसम्बर 1992 को हुआ। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. की उपाधि प्राप्त की है। भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के माध्यम से उनका चयन हुआ तथा उन्होंने 10 दिसम्बर 2018 को भारतीय रेल सेवा में अपना कार्यभार ग्रहण किया।
भारतीय रेल सेवा में अपने कार्यकाल की शुरुआत उन्होंने उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (Assistant Commercial Manager) के रूप में की। इसके उपरांत उन्होंने आगरा मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Divisional Commercial Manager) तथा मंडल परिचालन प्रबंधक (Divisional Operations Manager) के रूप में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वाराणसी मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के रूप में पदस्थापना से पूर्व वे पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर मुख्यालय में वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक (दावा) के पद पर कार्यरत थीं।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने मंडल के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की तथा मंडल की वाणिज्यिक गतिविधियों, यात्री सुविधाओं एवं राजस्व संवर्धन से संबंधित विषयों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं उपलब्ध कराना, यात्री सुविधाओं का निरंतर विस्तार, ग्राहक संतुष्टि, राजस्व वृद्धि तथा पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी।
आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सामान रूप से लोकप्रिय हैं ।



















