Breaking News

चिरांद चेतना महोत्सव एवं गंगा महाआरती में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

1 Min Read

Chhapra: चिरांद चेतना महोत्सव एवं भव्य गंगा महाआरती कार्यक्रम का आगामी 29 जून को आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर जिलाधिकारी वैभव कुमार ने गुरुवार को चिरांद स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पार्किंग, वीआईपी आगमन, मंच व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया।

गौरतलब है कि चिरांद विकास परिषद एवं गंगा समग्र उत्तर बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला चिरांद चेतना महोत्सव एवं गंगा महाआरती इस वर्ष अपने आयोजन के 19वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

DOON
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अंचलाधिकारी आंचल कुमारी,डोरीगंज थानाध्यक्ष राजशेखर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें