Breaking News

कतर फैक्टरी दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

दोहा, 23 जून (हि.स.)। कतर के रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र में हुई एक दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की मृत्यु हो गई है। कतर स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

SHAILFORD
विज्ञापन

भारतीय दूतावास के अनुसार, कतर के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दुर्घटना में घायल हुए अन्य लोगों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनका उपचार किया जा रहा है। दूतावास ने कहा है कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और प्रभावित भारतीय नागरिकों तथा उनके परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

दूतावास ने यह भी बताया कि मृतकों के पार्थिव शरीरों को शीघ्र भारत भेजने की प्रक्रिया को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

कतर के गृह मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी स्थित एक फैक्ट्री में संचालन के दौरान तकनीकी खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में विभिन्न देशों के कुल 13 लोगों की मौत हुई तथा कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद आपातकालीन और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं और तलाशी अभियान भी पूरा कर लिया गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें