Breaking News

भीषण गर्मी के चलते कक्षा 8 तक के संचालन पर 20 जून तक प्रतिबंध , डीएम ने जारी किया आदेश

1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और दोपहर की भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 20 जून तक पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।

VIPS
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं का संचालन जारी रहेगा, लेकिन उन्हें केवल सुबह से दोपहर 11:00 बजे तक ही संचालित किया जा सकेगा।

DOON
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और लू जैसी परिस्थितियों के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। ऐसे में एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है ताकि बच्चों को गर्मी से होने वाली समस्याओं से सुरक्षित रखा जा सके।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें