Breaking News

छपरा नगर निगम में सफाई कर्मियों ने 15 सितंबर से हड़ताल की दी चेतावनी

2 Min Read

सारण, 03 सितंबर (हि.स.)। बिहार राज्य लोकल बॉडीज एम्प्लॉईज फेडरेशन इकाई छपरा नगर निगम ने सफाई कर्मियों के एरियर भुगतान और पीएफ अंशदान को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष सियाराम सिंह ने महापौर को एक ज्ञापन सौंपकर सफाई मित्रों की लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है।

ज्ञापन के अनुसार नगर निगम में दैनिक मजदूरी पर कार्यरत सफाई मित्रों की मजदूरी में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी जुलाई 2025 से लागू की गई है। हालांकि, कर्मियों का कहना है कि अप्रैल, मई और जून महीने की 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का एरियर भुगतान अब तक नहीं किया गया है।

DOON
विज्ञापन

संघ ने महापौर से मांग की है कि नगर आयुक्त को प्रोसीडिंग की प्रति और तीन माह के एरियर भुगतान हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि हड़ताल का पैसा न काटने तथा हर माह पीएफ जमा करने की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 15 सितंबर 2026 से सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता से बात करने पर उन्होंने बताया कि मेरे कार्यालय में कर्मचारी संघ द्वारा एक आवेदन पत्र उपलब्ध कराया गया है हालांकि कर्मचारी संघ का जो मांग है उसकी पिछली बोर्ड की बैठक में ही मैं पास करके आगे की कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित कर दिया है, वहीं नगर आयुक्त रणजीत कुमार से कई बार संपर्क करने के बाद भी उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो पाया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें