Breaking News

आरएसए की छात्रा इकाई ने संगठन के नेताओं की गिरफ़्तारी का जताया विरोध

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कुलपति पर मोबिल फेंकने के मामले में आरएसए के सिवान प्रभारी विशाल सिंह राजपूत तथा गोपालगंज प्रभारी सुनील सिंह की गिरफ्तारी के बाद छात्र संगठन आरएसए में भारी आक्रोश व्याप्त है।

SHAILFORD
विज्ञापन

इसी कड़ी में सोमवार को आरएसए छात्रा इकाई द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने इस दौरान कुलपति प्रो परमेंद्र बाजपेई का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर उन्हें चूड़ी, लहठी और साड़ी भेंट कर विरोध जताया।

SHARDA
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही छात्र नेत्रियों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुनियोजित तरीके से संगठन के दो निर्दोष छात्र नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा है। यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि आरएसए लगातार विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, शैक्षणिक अराजकता और छात्रों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाता रहा है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

छात्रा इकाई ने कहा कि कुलपति को “सिंगार सम्मान” इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि अब वे छात्रों के हितों की रक्षा करने के बजाय भ्रष्टाचार को बचाने और आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। निर्दोष छात्र नेताओं की गिरफ्तारी यह साबित करती है कि विश्वविद्यालय प्रशासन अब सवालों से डरने लगा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने कहा कि अगर प्रशासन यह सोच रहा है कि जेल भेजकर संगठन को डराया जा सकता है, तो यह उनकी सबसे बड़ी भूल है। संगठन पहले भी छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ता रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा। यह जय प्रकाश नारायण की धरती है यहां अन्याय के खिलाफ संघर्ष रुकने वाला नहीं है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

आरएसए ने चेतावनी दी कि यदि दोनों छात्र नेताओं को जल्द न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। मुकदमेबाजी से संगठन झुकेगा नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुस्कान पांडे, खुशी कुमारी, रिंकू यादव, प्रियंका कुमारी, प्रिया कुमारी ,संजना कुमारी, संजू कुमारी, बबली कुमारी, प्रतिमा कुमारी आदि उपस्थित थी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें