Breaking News

Sharda Classes के छात्र शौर्य कुमार जायसवाल ने IIT-JEE परीक्षा में पाई सफलता

CT DESK
2 Min Read

Chhapra: शारदा क्लासेस के छात्र शौर्य कुमार जायसवाल ने प्रतिष्ठित IIT-JEE परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 5791 प्राप्त कर संस्थान, अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शौर्य ने जेईई मेंस की परीक्षा में 99.5 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया था।

SHAILFORD
विज्ञापन

शौर्य कुमार जायसवाल, पिता रजनीश कुमार जायसवाल एवं माता नूतन जायसवाल के सुपुत्र हैं। वे सलेमपुर, छपरा के निवासी हैं। शौर्य ने अपनी शैक्षणिक यात्रा के महत्वपूर्ण वर्ष कक्षा 9 से ही शारदा क्लासेस में बिताए हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन ने आज उन्हें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि तक पहुँचाया है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

इस सफलता की एक और विशेष बात यह है कि शौर्य की बड़ी बहन सौम्या जायसवाल भी शारदा क्लासेस की ही छात्रा रही हैं। सौम्या ने भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर IIT में प्रवेश प्राप्त किया और IIT गांधीनगर से अपनी पढ़ाई पूरी की | वे आज पुणे में कार्यरत है।  इस प्रकार एक ही परिवार के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने शारदा क्लासेस की शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

शौर्य की यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। शारदा क्लासेस सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है, और शौर्य की सफलता उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

शारदा क्लासेस परिवार ने शौर्य जायसवाल को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

अपनी शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए शौर्य ने इसका श्रेय शारदा क्लासेस के शिक्षक सिद्धार्थ सर और वसुमित्र सर के मार्गदर्शन और उनके द्वारा सिखाई गई विशेष तकनीकों को दिया है। संस्थान के शिक्षकों ने भी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें