सीवान, 24 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के निर्देश पर सीवान पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 मरीजों की हुई जांच एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को पुलिस कर्मियों से संबंधित एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे असामाजिक तत्वों द्वारा तैयार कर प्रसारित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू किया गया। पीएम सूर्य घर योजना के लाभ, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर दी गई जानकारी उन्होंने कहा कि जांच के क्रम में वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के अफरोज अली और सरफराज खान के रूप में हुई है। भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में चार पुलिस अधिकारियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष दर्ज कराया बयान एसपी ने स्पष्ट किया कि इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। दोषियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कड़ी विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुरन कुमार झा ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक या भ्रामक वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा या प्रसारित करने से बचें। ऐसी गतिविधियां कानूनन अपराध हैं और इसमें शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
सीवान, 24 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के निर्देश पर सीवान पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को पुलिस कर्मियों से संबंधित एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे असामाजिक तत्वों द्वारा तैयार कर प्रसारित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू किया गया।
उन्होंने कहा कि जांच के क्रम में वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के अफरोज अली और सरफराज खान के रूप में हुई है।
एसपी ने स्पष्ट किया कि इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। दोषियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कड़ी विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुरन कुमार झा ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक या भ्रामक वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा या प्रसारित करने से बचें। ऐसी गतिविधियां कानूनन अपराध हैं और इसमें शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।