Breaking News

जनता के साथ जुड़ कर रहना ही किसी नेता की असली पहचान: नितिन नबीन

3 Min Read

पटना, 23 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को पटना पहुंचे और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से कई अह्म बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि जनता के साथ जुड़कर रहना ही किसी नेता की असली पहचान है।

SHAILFORD
विज्ञापन

स्थानीय मिलर हाईस्कूल मैदान में नितिन नबीन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2025-30 का बिहार निश्चित रूप से विकास के वो मायने लिखने वाला है जिसमें बड़े पैमाने पर युवाओं के लिए रोजगार और बड़े पैमाने पर निवेश के अवसर होंगे। बिहार को आगे ले जाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत और परिश्रम करना होगा। उन्होंने कहा कि `हम 202 के जनादेश पर खड़े हैं तो हमारी जिम्मेदारी भी बड़ी है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। पंचायत से पार्लियामेंट तक कार्यकर्ता एक्टिव रहें। बिहार में बहुत जल्द पंचायत चुनाव होने वाले हैं। अपने-अपने क्षेत्र में जाइये और जनता से जुड़कर काम करिए।’

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

नितिन नबीन ने कहा कि `आज के समय में पार्ट टाइम राजनेताओं का दौर समाप्त हो चुका है, फुल टाइम राजनेता बनना पड़ेगा। पार्ट टाइम से काम नहीं चलेगा।” उनका मानना है कि एक नेता को जनता के बीच समय बिताना, उनकी समस्याओं को समझना और समाधान देने के लिए हमेशा सक्रिय रहना चाहिए।

SHARDA
विज्ञापन

नितिन नबीन ने विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि `राहुल गांधी बार-बार देश को अपमानित कर रहे हैं और उनका राजनीतिक नजरिया कभी जनता के प्रति जिम्मेदार नहीं लगता। बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव भी पार्ट टाइम राजनेता हैं।’

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

पटना में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए नितिन नबीन ने कहा, “बिहार की जनता के आशीर्वाद से ही आज मैं यहां तक पहुंचा हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे जनता के बीच आने का अवसर मिला।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के भीतर अनुशासन और मेहनत बनाए रखने का संदेश दिया। युवा कार्यकर्ताओं से कहा कि केवल कार्यालयों में बैठकर राजनीति नहीं की जा सकती। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान देना ही सच्चा नेतृत्व है।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। नितिन नबीन ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में पार्टी की मजबूती का सबसे बड़ा श्रेय समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हमेशा जनता के साथ जुड़े रहें और पार्टी की नीतियों को सही ढंग से जनता तक पहुंचाएं।

इससे पहले उनके पटना आगामन पर रोड शो और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। नितिन नबीन ने स्थानीय मुद्दों और विकास कार्यों पर भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि उनके शब्दों ने उन्हें प्रेरित किया है और वे पार्टी के लिए और अधिक मेहनत करेंगे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें