Breaking News

संगठित अपराध के विरुद्ध छापेमारी, स्मैक एवं शराब के धंधे पर प्रहार, एक गिरफ्तार

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण पुलिस ने जिले में अवैध मादक पदार्थ का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, तस्करों एवं कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। इसके लिए विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में दिनांक 06.01.2026 की संध्या गश्ती एवं छापेमारी के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम-दहियावा दरगाह में कुछ लोगो के द्वारा के द्वारा स्मैक एवं शराब का धंधा कर रहे है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुये जिले में कार्यरत नशा विनाशक टीम एवं नगर थाना पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त रुप से उक्त बताये गये स्थान पर पहुंचकर विधिवत छापामारी किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

छापेमारी के क्रम में पुलिस बल को देखकर कुछ लोग भागने लगे, जिसमें से एक अभियुक्त लखन राय को पुलिस बल की सहायता से पकड़ लिया गया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान लखन राय के निशानदेही पर अन्य अभियुक्तों के घर पर छापामारी के क्रम में 5.09 लाख नकद राशि, अवैध शराब, धारदार हथियार, देशी कट्टा, तलवार, बड़ी संख्या में चोरी, छीने गए मोबाइल, स्मार्ट घड़ियां, ईयरबड्स आदि बरामद किए गए।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक साइबर ने बताया कि पूछताछ के क्रम में लखन राय द्वारा स्वीकार किया गया कि वे लोग संगठित रूप से स्मैक, अवैध शराब, हथियारों की तस्करी एवं मोबाइल छिनतई, चोरी के अपराध में संलिप्त हैं तथा क्षेत्र में भय का माहौल बनाकर रंगदारी वसूलते है।

उन्होंने बताया कि बरामद संपत्ति विधिवत जब्त कर लखन राय को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या-20/26 दर्ज की गई है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी जारी है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में नगद राशि 5.09 लाख रुपये, चाकू 4, कलाई घड़ी 4, इयरबड 15, मोबाईल 38, विदेशी शराब 930 एम.एल, तलवार 1, देशी शराब 10 ली० एवं देशी कट्टा 1 बरामद किया गया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें