पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि भारत की धरती पर बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण किसी भी स्थिति में संभव नहीं है, क्योंकि अब देश की जनता जाग चुकी है। बुधवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। मीडिया की ओर से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आगामी 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद के शिलान्यास की तैयारी से जुड़े प्रश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, “अब बाबर जैसा कोई दोबारा पैदा नहीं होगा, जो भारत की भूमि पर फिर से बाबरी मस्जिद बना सके। मां भारती की संतान जाग चुकी है। भारत में बाबर की औलाद बाबरी मस्जिद नहीं बनाएगी, बल्कि भगवान राम और माता जानकी के मंदिर बनेंगे।” जेपीयू के पक्के मार्ग पर ताला, कीचड़ से गुजरने को मजबूर छात्र; आरएसए ने दी धान रोपाई आंदोलन की चेतावनी बंगाल में लगे पोस्टर, 6 दिसंबर को कार्यक्रम की घोषणा शिक्षकों से संवाद में डॉ. राहुल राज ने रखा शिक्षक हितों का एजेंडा दरअसल, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद के शिलान्यास कार्यक्रम की घोषणा की गई है। पोस्टरों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक हुमायूं कबीर को इस कार्यक्रम का आयोजक बताया गया है। बिहार के सीवान में जाली नोट का बड़ा खुलासा: घर में चल रही थी ‘फर्जी करेंसी फैक्ट्री’, 5.45 लाख के नकली नोट जब्त कबीर ने भी मंगलवार को बयान दिया था कि 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखी जाएगी और इसका निर्माण तीन वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। कई मुस्लिम नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि भारत की धरती पर बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण किसी भी स्थिति में संभव नहीं है, क्योंकि अब देश की जनता जाग चुकी है। बुधवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बयान दिया।
विज्ञापन
मीडिया की ओर से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आगामी 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद के शिलान्यास की तैयारी से जुड़े प्रश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, “अब बाबर जैसा कोई दोबारा पैदा नहीं होगा, जो भारत की भूमि पर फिर से बाबरी मस्जिद बना सके। मां भारती की संतान जाग चुकी है। भारत में बाबर की औलाद बाबरी मस्जिद नहीं बनाएगी, बल्कि भगवान राम और माता जानकी के मंदिर बनेंगे।”
दरअसल, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद के शिलान्यास कार्यक्रम की घोषणा की गई है। पोस्टरों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक हुमायूं कबीर को इस कार्यक्रम का आयोजक बताया गया है।
कबीर ने भी मंगलवार को बयान दिया था कि 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखी जाएगी और इसका निर्माण तीन वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। कई मुस्लिम नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ