Breaking News

राजीव तिवारी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार मुलाकात

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra/New Delhi: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव तिवारी ने दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में नितिन नवीन से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।

SHAILFORD
विज्ञापन

राजीव तिवारी ने कहा कि नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। यह भारतीय राजनीति के लिए एक सकारात्मक, स्वस्थ और प्रेरणादायी संदेश है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस आह्वान का उल्लेख किया, जिसमें प्रधानमंत्री ने पूरे देश से एक लाख युवाओं को राजनीति से जुड़ने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया था।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब युवा तरुणाई भारतीय राजनीति का नेतृत्व करती है, तो देश और अधिक मजबूत बनता है। युवाओं के पास परिश्रम करने की अपार ऊर्जा होती है, और भाजपा ने देशभर में यह संदेश दिया है कि संगठन में हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। चाहे वह बूथ अध्यक्ष हो या राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा का प्रत्येक पदाधिकारी राष्ट्रहित में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

राजीव तिवारी ने यह भी कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि उन्हें पूर्व में नितिन नवीन के साथ युवा मोर्चा में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का अवसर मिला, और आगे भी उनके मार्गदर्शन में संगठनात्मक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें