Chhapra: ऑल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सारण जिला इकाई के सदस्यों ने गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर परिसर में प्रदर्शन किया। अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में नारे भी लगाये। प्रदर्शनकारी पेंशनरों ने कहा कि एक जनवरी 2017 से पेंशन रिवीजन किया जाना चाहिए। छपरा व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस उपाधीक्षक ने किया निरीक्षण अध्यक्ष जयकृष्ण पाठक व सचिव शंभु प्रसाद वर्मा, कोषाध्यक्ष सरोज कुमार ने कहा कि महंगाई भत्ता एक जनवरी 2026 से ही देय है। उसका शीघ्र भुगतान किया जाना चाहिए। पेंशनरों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाये। राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, परीक्षा पत्र लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर चर्चा की मांग पेंशनरों का कहना था कि सरकार के अन्यायपूर्ण व उपेक्षापूर्ण रवैया से पेंशनर आहत हैं। इसके विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।नंदकिशोर साह, परशुराम शर्मा, रामायण प्रसाद, बी पी शर्मा, आर एन प्रसाद, रामबाबू प्रसाद, बीजेपी राय व अन्य पेंशनरों ने कहा कि आठवें वेतन आयोग की सभी सुविधायें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी मुहैया कराया जाना चाहिए। शंकर प्रसाद श्रीवास्तव, नागेन्द्र राय, के के सिंह, एस बी दूबे, रामनारायण उपाध्याय व अन्य पेंशनरों ने कहा कि कोरोना काल का महंगाई भत्ता एरियर भुगतान शीघ्र किये जाने की जरूरत है। कम्यूटेशन पीरियड को भी घटाने की मांग पेंशनरों ने की। नीट-यूजी और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर संसद में लगातार दूसरे दिन हंगामा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: ऑल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सारण जिला इकाई के सदस्यों ने गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में नारे भी लगाये। प्रदर्शनकारी पेंशनरों ने कहा कि एक जनवरी 2017 से पेंशन रिवीजन किया जाना चाहिए।
अध्यक्ष जयकृष्ण पाठक व सचिव शंभु प्रसाद वर्मा, कोषाध्यक्ष सरोज कुमार ने कहा कि महंगाई भत्ता एक जनवरी 2026 से ही देय है। उसका शीघ्र भुगतान किया जाना चाहिए। पेंशनरों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाये।
पेंशनरों का कहना था कि सरकार के अन्यायपूर्ण व उपेक्षापूर्ण रवैया से पेंशनर आहत हैं। इसके विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।नंदकिशोर साह, परशुराम शर्मा, रामायण प्रसाद, बी पी शर्मा, आर एन प्रसाद, रामबाबू प्रसाद, बीजेपी राय व अन्य पेंशनरों ने कहा कि आठवें वेतन आयोग की सभी सुविधायें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी मुहैया कराया जाना चाहिए। शंकर प्रसाद श्रीवास्तव, नागेन्द्र राय, के के सिंह, एस बी दूबे, रामनारायण उपाध्याय व अन्य पेंशनरों ने कहा कि कोरोना काल का महंगाई भत्ता एरियर भुगतान शीघ्र किये जाने की जरूरत है। कम्यूटेशन पीरियड को भी घटाने की मांग पेंशनरों ने की।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।