Breaking News

बिहार के नवादा जिले में थैले में रखा बम फटा, बच्चा घायल, दो गिरफ्तार

खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

SHARDA
विज्ञापन

नवादा, 03 अप्रैल (हि.स.)। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के अमावाँ पश्चिमी पंचायत अंतर्गत भावा बिगहा गांव में शुक्रवार को थैले में रखा बम अचानक फटने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव निवासी श्याम सुंदर सिंह के मकान में दो बच्चे साइकिल चलाने के लिए घर में रखी साइकिल निकालने गए थे। इसी दौरान साइकिल के पास एक थैले में बम टंगा हुआ रखा था। साइकिल निकालने के क्रम में थैला झूलकर नीचे गिर गया और अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आकर दीपक कुमार के पुत्र युवराज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके में युवराज के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही रजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में उमा सिंह और सुंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं घटनास्थल पर चलंत फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें