नालंदा, 02 जुलाई (हि.स.)। जिले के हिलसा अनुमंडल कार्यालय में बुधवार की देर शाम निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान सहायक (प्रधान लिपिक) को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान उनके एक सहयोगी सुनील चौधरी को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों को पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया है।निगरानी डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि हिलसा निवासी दिलीप नारायण सिंह ने 19 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। स्वास्थ्य संस्थान में अनावश्यक रेफरल पर रोक लगायें : मुख्यमंत्री शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक मामले के निपटारे के लिए प्रधान सहायक द्वारा 22 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत प्राप्त होने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए।जांच के बाद विशेष धावा दल का गठन किया गया। जनगणना: जितना अच्छा प्रशिक्षण होगा कार्य में उतनी ही सुविधा होगी पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि देने के लिए भेजा गया। जैसे ही प्रधान सहायक ने 22 हजार रुपये की रिश्वत ली, निगरानी टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में मौजूद उनके सहयोगी सुनील चौधरी को भी हिरासत में ले लिया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो के मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन कार्रवाई के बाद निगरानी टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ पटना ले गई, जहां उनसे आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।अचानक हुई इस कार्रवाई से अनुमंडल कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कार्यालय परिसर में जुट गए और काफी देर तक घटना चर्चा का विषय बनी रही।निगरानी की इस कार्रवाई में डीएसपी शशिशेखर कुमार, इंस्पेक्टर डी.एल. श्रीवास्तव, आशीष चौबे, राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नालंदा, 02 जुलाई (हि.स.)। जिले के हिलसा अनुमंडल कार्यालय में बुधवार की देर शाम निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान सहायक (प्रधान लिपिक) को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इस कार्रवाई के दौरान उनके एक सहयोगी सुनील चौधरी को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों को पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया है।निगरानी डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि हिलसा निवासी दिलीप नारायण सिंह ने 19 जून को शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक मामले के निपटारे के लिए प्रधान सहायक द्वारा 22 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत प्राप्त होने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए।जांच के बाद विशेष धावा दल का गठन किया गया।
पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि देने के लिए भेजा गया। जैसे ही प्रधान सहायक ने 22 हजार रुपये की रिश्वत ली, निगरानी टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में मौजूद उनके सहयोगी सुनील चौधरी को भी हिरासत में ले लिया गया।
कार्रवाई के बाद निगरानी टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ पटना ले गई, जहां उनसे आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।अचानक हुई इस कार्रवाई से अनुमंडल कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कार्यालय परिसर में जुट गए और काफी देर तक घटना चर्चा का विषय बनी रही।निगरानी की इस कार्रवाई में डीएसपी शशिशेखर कुमार, इंस्पेक्टर डी.एल. श्रीवास्तव, आशीष चौबे, राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ