Breaking News

‎‎‘Connecting the Unconnected’ विषय पर जेनेवा में बिहार की उपलब्धियों को रखेंगे कुंतल कृष्ण

2 Min Read

Patna: बिहार भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण विश्व स्वास्थ्य क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक आयोजनों में से एक “विश्व स्वास्थ्य संसद” में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड के जेनेवा गए हैं। यह कार्यक्रम 18 से 24 मई तक आयोजित हो रहा है, जिसमें दुनिया के लगभग 165 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

‎वैश्विक संस्था हेल्थ इनोवेशन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित इस आयोजन में 100 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, नीति निर्माता, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और वैश्विक संस्थाओं के प्रतिनिधि स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रही प्रगति और भविष्य की चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।

‎कुंतल कृष्ण को स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य करने वाली वैश्विक संस्था हेल्थ इनोवेशन एक्सचेंज के विशेष आग्रह पर इस अंतरराष्ट्रीय मंच में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान वे बिहार में पिछले दो दशकों में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए व्यापक बदलाव, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आम लोगों तक चिकित्सा सेवाओं की पहुंच पर अपना शोध पत्र एवं वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे।

‎विश्व स्वास्थ्य संसद में उनका मुख्य विषय “Connecting the Unconnected” होगा, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने की रणनीति और अनुभवों को साझा करना है। वे बताएंगे कि किस प्रकार बिहार में एनडीए सरकार के नेतृत्व में 14 करोड़ लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ और सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए गए।

‎कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नई तकनीकों की मदद से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाने पर भी गहन चर्चा होगी। विश्व के 165 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के बीच कुंतल कृष्ण बिहार के स्वास्थ्य मॉडल और जनकल्याणकारी योजनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेंगे।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें