पटना, 17 जनवरी (हि.स.)। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मैत्री संबंधों के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैचों का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा बिहार के मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुरूप ये मुकाबले इस वर्ष नवंबर और दिसंबर माह में राजगीर में आयोजित होंगे। बिहार कैबिनेट ने ज़मीन मापी शुल्क में बढ़ोतरी समेत कुल 25 प्रस्तावों को दी मंज़ूरी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने शनिवार को बताया कि इस आयोजन के तहत भारत और न्यूज़ीलैंड की अंडर-20 महिला एवं पुरुष रग्बी टीमें बिहार आएंगी। दोनों देशों की टीमों के बीच मुकाबले राज्य खेल अकादमी, राजगीर में खेले जाएंगे। इसके बाद दिसंबर माह में, क्रिसमस की छुट्टियां शुरू होने से पहले, भारतीय टीम दो और मैचों के लिए न्यूज़ीलैंड का दौरा करेगी। खान ग्लोबल स्टडीज़ फायरिंग मामले में खान सर ने दायर की अग्रिम ज़मानत याचिका,मंगलवार को सुनवाई इस सिलसिले में इंडियन रग्बी फेडरेशन के अध्यक्ष राहुल बोस पटना पहुंचे और उन्होंने खेल मंत्री श्रेयशी सिंह, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण से आधिकारिक वार्ता की। इस दौरान राहुल बोस ने अप्रैल माह में राजगीर खेल अकादमी में सीनियर नेशनल महिला एवं पुरुष रग्बी चैंपियनशिप की मेजबानी का प्रस्ताव भी रखा। विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर रोक 15 जून तक बढ़ी भारत–न्यूज़ीलैंड रग्बी मुकाबलों का आयोजन युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (बीएसएसए), रग्बी एसोसिएशन, इंडियन रग्बी फेडरेशन यूनियन और न्यूज़ीलैंड रग्बी फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। इस आयोजन के लिए सभी संस्थाएं एक साझा मंच पर कार्य करेंगी। आयोजकों का मानना है कि यह रग्बी श्रृंखला भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मित्रता के संबंधों को और मजबूत करेगी। खेल को दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रगाढ़ करने के एक प्रभावी माध्यम के रूप में देखा जा रहा है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
पटना, 17 जनवरी (हि.स.)। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मैत्री संबंधों के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैचों का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा बिहार के मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुरूप ये मुकाबले इस वर्ष नवंबर और दिसंबर माह में राजगीर में आयोजित होंगे।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने शनिवार को बताया कि इस आयोजन के तहत भारत और न्यूज़ीलैंड की अंडर-20 महिला एवं पुरुष रग्बी टीमें बिहार आएंगी। दोनों देशों की टीमों के बीच मुकाबले राज्य खेल अकादमी, राजगीर में खेले जाएंगे। इसके बाद दिसंबर माह में, क्रिसमस की छुट्टियां शुरू होने से पहले, भारतीय टीम दो और मैचों के लिए न्यूज़ीलैंड का दौरा करेगी।
इस सिलसिले में इंडियन रग्बी फेडरेशन के अध्यक्ष राहुल बोस पटना पहुंचे और उन्होंने खेल मंत्री श्रेयशी सिंह, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण से आधिकारिक वार्ता की। इस दौरान राहुल बोस ने अप्रैल माह में राजगीर खेल अकादमी में सीनियर नेशनल महिला एवं पुरुष रग्बी चैंपियनशिप की मेजबानी का प्रस्ताव भी रखा।
भारत–न्यूज़ीलैंड रग्बी मुकाबलों का आयोजन युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (बीएसएसए), रग्बी एसोसिएशन, इंडियन रग्बी फेडरेशन यूनियन और न्यूज़ीलैंड रग्बी फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। इस आयोजन के लिए सभी संस्थाएं एक साझा मंच पर कार्य करेंगी।
आयोजकों का मानना है कि यह रग्बी श्रृंखला भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मित्रता के संबंधों को और मजबूत करेगी। खेल को दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रगाढ़ करने के एक प्रभावी माध्यम के रूप में देखा जा रहा है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।