Breaking News

समस्या: काशी बाजार में महीनों से नाला निर्माण अधूरा, स्लैब नहीं लगाए जाने और बजबजाती नालियों से बढ़ी परेशानी

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 10, काशी बाजार चौक से बजरंग नगर मोड़ तक नाला निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। कुछ दूर तक नाला निर्माण के बाद विगत कई महीने से कार्य बाधित है। साथ ही जहां निर्माण हुआ है, वहाँ अबतक नाले पर स्लैब नहीं लगाई गई है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

SHAILFORD
विज्ञापन

साथ ही निर्माण शुरू होने के बाद से नाले की सफाई भी नहीं की गई है, जिससे जमा हुआ पानी और कचड़ा अब मच्छरों और बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है।

RC Jewellers
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मनमोहन सिंह ने बताया कि नाले पर स्लैब नहीं लगाए जाने से घरों में आने जाने और दुकानदारी में समस्या उत्पन्न हो रही है। प्रतिदिन कोई न कोई नाले में गिर रहा है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। साथ ही इस पूरे नाले की सफाई भी नहीं कराई जा रही है जिससे मच्छर और बीमारियों को बढ़ावा मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी के पास और लोक शिकायत में भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन कोई कार्रवाई अबतक नहीं हुई। वहाँ भी तारीख पर तारीख ही मिल रही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

क्या कहते हैं महापौर

इस समस्या के समाधान को लेकर जब महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि ठेकेदार को पेमेंट नहीं होने से उसने कार्य को बाधित किया है। नगर निगम के नगर आयुक्त के सेवानिवृत्त होने और नए नगर आयुक्त को वित्तीय अधिकार देरी से मिलने से भुगतान नहीं हो सका और कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि जहां तक सफाई और नाले के जाम होने की बात है उसे जल्द ही साफ करा दिया जाएगा। साथ ही समस्या के सम्पूर्ण निराकरण के प्रयास किए जा रहे हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

गौरतबल है कि छपरा नगर निगम क्षेत्र में वार्डों में कई ऐसी सड़कें है जिनका निर्माण अधर में लटका हुआ है। आधा अधूरा निर्माण हुआ है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें