Breaking News

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा पर बड़ा खुलासा, हमीम मंडल ने की थी कई बार रेकी

2 Min Read

कोलकाता: आतंकवादी संबंधित गतिविधियों से जुडे होने के आरोप में गिरफ्तार हमीम मंडल को लेकर जांच एजेंसियों के हाथ महत्वपूर्ण नई जानकारी लगी है। प्रारंभिक जांच में पता चला था कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत राज्य के कई मंत्रियों की गतिविधियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी उसी के पास थी। इसी सिलसिले में उसने कई बार मुख्यमंत्री के चिनार पार्क स्थित आवास के आसपास जाकर रेकी की थी।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, मोबाइल टावर लोकेशन की जांच के बाद अधिकारियों ने हमीम की पिछली गतिविधियों की पुष्टि की। जांच में सामने आया कि वह कई बार मुख्यमंत्री के घर के सामने और आसपास गया था। शुरुआत में हमीम ने इन आरोपों से इनकार किया, लेकिन पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने कई बार मुख्यमंत्री के चिनार पार्क स्थित आवास और उनके आवागमन के मार्गों की रेकी की थी।

इस मामले में हमीम के अलावा उसकी कथित मित्र अर्पिता सरकार और आदित्य सिंह उर्फ राज को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि इन लोगों के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई तथा वहां के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के गिरोह से नियमित संपर्क थे। जांच एजेंसियों का दावा है कि पश्चिम बंगाल में आतंकी और विध्वंसक गतिविधियों की साजिश रची जा रही थी, जिसमें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी निशाने पर थे।

DOON
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अर्पिता सरकार का इस्तेमाल कथित तौर पर “हनी ट्रैप” के रूप में किया जाता था। आरोप है कि वह नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील जानकारियां हासिल करती थी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इन खुलासों के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि हत्या और अन्य नाशक गतिविधियों के जरिए राज्य में बड़े स्तर पर अस्थिरता फैलाने की योजना बनाई गई थी। जांच एजेंसियों को यह भी संदेह है कि शहजाद भट्टी का गिरोह हमीम के अलावा पश्चिम बंगाल में एक समानांतर नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहा था।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें