Breaking News

छपरा जंक्शन पर सघन चेकिंग में सद्भावना एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद

1 Min Read
विज्ञापन

Chhapra: छपरा जंक्शन पर चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 14016 सद्भावना एक्सप्रेस से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की गई। जब्त की गई शराब की कुल कीमत 1,04,360 रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

यह कार्रवाई सीआईबी छपरा, रेसुब पोस्ट, जीआरपी एवं टास्क टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सुरक्षा बलों ने ट्रेन के विभिन्न कोचों की गहन तलाशी ली। जांच के क्रम में कोच संख्या एम-2 (226722 एनआर) तथा एक साधारण कोच में लावारिस हालत में रखे कई बैग मिले। बैग खोलने पर ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की कुल 101.76 लीटर बोतलें बरामद हुईं।

विज्ञापन

होली पर्व को देखते हुए शराब तस्करों की सक्रियता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार तस्कर ट्रेनों के माध्यम से बिहार में शराब की खेप पहुंचाने की फिराक में हैं। हालांकि, सुरक्षा बलों की सतर्कता के कारण तस्कर सामान छोड़कर फरार होने में सफल रहे।

विज्ञापन

मामले में Government Railway Police (जीआरपी) छपरा ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अग्रिम जांच जारी है।

रेल अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहार तक ट्रेनों में सघन तलाशी अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके और शांति व्यवस्था कायम रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें