Breaking News

सारण में विशेष पुलिस अभियान: 24 घंटे में 46 अभियुक्त गिरफ्तार

Chhapra: सारण जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षकविनीत कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 46 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 23 वारंटी और 8 शराब कारोबारी शामिल हैं।

विज्ञापन

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है

विज्ञापन
1 / 2
विज्ञापन
वारंट के मामलों में: 23 अभियुक्त
शराब सेवन के मामलों में: 7 अभियुक्त
शराब कारोबार में: 8 अभियुक्त
हत्या के प्रयास में: 4 अभियुक्त
बंधुआ मजदूर अधिनियम में: 1 अभियुक्त
अवैध खनन में: 1 अभियुक्त
अपहरण में: 1 अभियुक्त
धोखाधड़ी में: 1 अभियुक्त

अभियान के दौरान पुलिस ने 67 वारंट और 26 कुर्की का निष्पादन भी किया। इसके अतिरिक्त, यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 42 वाहनों से कुल 86,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन

कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने 214.98 लीटर अवैध शराब (212.400 लीटर देशी एवं 2.580 लीटर विदेशी) जब्त की। इसके साथ ही एक मोबाइल फोन, दो ट्रक, दो मोटरसाइकिल, एक मॉनिटर तथा एक अपहृत व्यक्ति को भी बरामद किया गया।

विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिले में अपराध और अवैध शराब के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जा सके।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें