Chhapra: वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के द्वारा मकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवाघाट (मुजफ्फरपुर-छपरा संपर्क मार्ग) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति, यातायात संचालन, वाहन परिचालन, भीड़-भाड़ एवं आमजन की सुरक्षा व्यवस्था का समग्र जायजा लिया गया। साथ ही घाट क्षेत्र में अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण की स्थिति का भी अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रेवाघाट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं नियंत्रित रखा जाए। अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा नियमित गश्ती एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त घाट क्षेत्र में आने-जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं सतत निगरानी बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
सारण पुलिस आमजन से अपील किया है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अनधिकृत स्थानों पर वाहन खड़ा न करें एवं प्रशासन का सहयोग करें, जिससे क्षेत्र में सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।



















