Chhapra: जिला प्रशासन सारण के तत्वावधान में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं ऊर्जा विभाग, बिहार सरकार के सहयोग से 20 अप्रैल को छपरा में “सोलर लोन मेला-2026” का आयोजन किया जाएगा। यह पहल पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है। यह मेला भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें जिले भर के उपभोक्ताओं को आमंत्रित किया गया है। श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव होंगे। उनके मार्गदर्शन में लोगों को सौर ऊर्जा के लाभ, सरकारी सब्सिडी और आसान ऋण सुविधा की जानकारी दी जाएगी। विपक्ष के हंगामे के बीच चार विधेयक पेश, अधिकरण सुधार विधेयक लोकसभा से पारित मेले की खास बात यह है कि विभिन्न बैंकों द्वारा मौके पर ही सोलर पैनल लगाने के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, उपभोक्ताओं को 30 हजार से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ लेने की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी। बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन इसके अलावा, कई सौर ऊर्जा कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी, जिससे लोग अपनी जरूरत के अनुसार सही उपकरण चुन सकेंगे। जिलाधिकारी ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मेले में शामिल होकर योजना का लाभ उठाएं और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: जिला प्रशासन सारण के तत्वावधान में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं ऊर्जा विभाग, बिहार सरकार के सहयोग से 20 अप्रैल को छपरा में “सोलर लोन मेला-2026” का आयोजन किया जाएगा। यह पहल पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है।
विज्ञापन
यह मेला भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें जिले भर के उपभोक्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव होंगे। उनके मार्गदर्शन में लोगों को सौर ऊर्जा के लाभ, सरकारी सब्सिडी और आसान ऋण सुविधा की जानकारी दी जाएगी।
मेले की खास बात यह है कि विभिन्न बैंकों द्वारा मौके पर ही सोलर पैनल लगाने के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, उपभोक्ताओं को 30 हजार से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ लेने की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी।
इसके अलावा, कई सौर ऊर्जा कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी, जिससे लोग अपनी जरूरत के अनुसार सही उपकरण चुन सकेंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मेले में शामिल होकर योजना का लाभ उठाएं और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।