Chhapra: छपरा के साढ़ा में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में महिलाओं की उपस्थिति पर छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनसमर्थन इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि क्षेत्र की माताएं-बहनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों पर पूर्ण विश्वास रखती हैं। विधायक छोटी कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, जो उन्हें राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में उनका उचित अधिकार सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर डॉ राहुल राज ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनका सशक्तिकरण ही एक मजबूत और समावेशी लोकतंत्र की पहचान है। सम्मेलन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि अब देश की नारी जागरूक है, संगठित है और अपने अधिकारों के प्रति सजग है। गांव-गांव जागरूकता की अलख जगा रहे पीएसपी सदस्य, रात्रि चौपाल से चमकी बुखार को धमकी इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार साह, मंडल अध्यक्ष रिंकू सिंह, महिला मोर्चा की महामंत्री निभा देवी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कंचन कुशवाहा एवं पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना कुमार साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। युवा शक्ति भारत के भविष्य को नई दिशा दे रही, खेलों में भी बढ़ा रही देश का गौरव : प्रधानमंत्री कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि आने वाले समय में नारी शक्ति देश की राजनीति और विकास की धुरी बनने जा रही है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: छपरा के साढ़ा में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में महिलाओं की उपस्थिति पर छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनसमर्थन इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि क्षेत्र की माताएं-बहनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों पर पूर्ण विश्वास रखती हैं।
विज्ञापन
विधायक छोटी कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, जो उन्हें राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में उनका उचित अधिकार सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनका सशक्तिकरण ही एक मजबूत और समावेशी लोकतंत्र की पहचान है। सम्मेलन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि अब देश की नारी जागरूक है, संगठित है और अपने अधिकारों के प्रति सजग है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार साह, मंडल अध्यक्ष रिंकू सिंह, महिला मोर्चा की महामंत्री निभा देवी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कंचन कुशवाहा एवं पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना कुमार साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।