Breaking News

सारण में पुलिस पदाधिकारियों का पदस्थापन, कई थानाध्यक्ष बदले

Chhapra: सारण जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के द्वारा पुलिस पदाधिकारियों का पदस्थापन किया गया है।

विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थाना एवं इकाइयों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को उनके नए दायित्वों का निर्वहन तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। यह प्रशासनिक फेरबदल जिले में बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पदस्थापित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। साथ ही आम जनता से समन्वय स्थापित कर पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया है।

विज्ञापन

इस पदस्थापन आदेश के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में नई कार्यशैली और सक्रियता देखने की उम्मीद जताई जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें