Breaking News

श्री चित्रांश समिति छपरा द्वारा होली मिलन समारोह सम्पन्न

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: श्री चित्रांश समिति छपरा द्वारा रविवार को ब्रज किशोर किंडर गार्टेन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन प्रेम, सौहार्द और पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। समारोह में सैकड़ों की संख्या में चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष प्रो. डॉ. पंकज कुमार ने उपस्थित सभी सदस्यों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। संरक्षक ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में सभी को शुभकामनाएं देते हुए चित्रांश समाज के इतिहास, परंपरा और सामाजिक योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला।

SHARDA
विज्ञापन

समारोह के दौरान होली गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया। कलाकारों ने पारंपरिक होरी एवं फगुआ गीतों से उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। महासचिव रवि शंकर श्रीवास्तव ने भी अपने संबोधन में सभी चित्रांश बंधुओं को शुभकामनाएं दीं और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सचिव अविनाश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि आप सभी की उपस्थिति से समिति का मान बढ़ा है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

समारोह में होली के पारंपरिक व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका उपस्थित लोगों ने आनंद लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मुरारी शरण वर्मा, मदन मोहन सिन्हा, विद्या भूषण श्रीवास्तव, रितेश चांद, रवि शंकर दत्ता, मनोज कुमार श्रीवास्तव, हरेश्वर कुमार सिन्हा, राजेश नंदन, भूपेश नंदन एवं अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें