Breaking News

Lions Club ने स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन

2 Min Read

Chhapra: लायंस क्लब छपरा टाउन और ब्रजकिशोर किंडरगार्टन स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग तीन सौ लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा जरूरतमंदों के बीच मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

कैंप का उद्घाटन छपरा के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ एस के पाण्डेय, ब्रजकिशोर किंडरगार्टन स्कूल की प्राचार्या इला भारद्वाज, अध्यक्ष लायन अभिषेक किशोर, लियो अमित सोनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।

प्राचार्या इला भारद्वाज ने कहा कि लायंस क्लब छपरा टाउन के द्वारा ये सामाजिक पहल बहुत ही सराहनीय है इससे लोगों को गंभीर बीमारी होने से पहले ही जानकारी मिल जाती है और लोग जागरूक होकर अपना इलाज करा लेते है

DOON
विज्ञापन

कैंप में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सीमा सिंह, डॉ नताशा सिंह, वरिष्ठ क्रिटिकल सर्जन डॉ विकास सिंह, दंत चिकित्सक डॉ सतीश चंद्रा, स्किन स्पेशलिस्ट डॉ आर के गुप्ता, जनरल फिजिशियन डॉ राकेश कुमार, नेत्र चिकित्सक डॉ अमरेश सिंह ने शिविर में जांच कर लोगो को परामर्श दिया। इसके साथ ही लूपिन डायग्नोस्टिक के द्वारा खून की जांच भी निःशुल्क की गई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

स्वास्थ शिविर कैम्प में मुख्य रूप ने लायन कुंवर जायसवाल, मनीष कुमार मनी, गोविंद सोनी, विकास गुप्ता, मयंक जायसवाल, सौरभ राज, लियो उज्ज्वल मिश्रा, विकास कुमार, अभिषेक गुप्ता, अनिल सोनी, अली अहमद का भूमिका रहा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें