Breaking News

शहरी और ग्रामीण इलाकों में सरस्वती पूजनोत्सव की रही धूम

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की शहरी और ग्रामीण इलाकों में धूम रही। सुबह से ही विभिन्न पूजा समिति के साथ शैक्षणिक संस्थानों और घरों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। सबसे ज्यादा उत्साह स्कूली बच्चों और युवाओं में देखा गया।सुबह से ही स्कूली बच्चे और युवा स्नान कर नए परिधानों में मां सरस्वती की आराधना में जुट गए। खुद से पूजा पंडाल का निर्माण कर अपने कल्पनाशीलता के आधार पर युवाओं ने साज सज्जा कर मां शारदे की प्रतिमा को स्थापित किया और श्रद्धा भाव के साथ पूजा आराधना की।

SHAILFORD
विज्ञापन

शहर के हरेक गली मुहल्ले से लेकर ग्रामीण इलाकों में मां सरस्वती की आराधना और स्तुति से वातावरण गुंजायमान रहा।युवाओं और बच्चों ने रातभर जागकर पूजा पंडाल को अंतिम रूप देने के साथ ही उनके साज सज्जा में लगे रहे।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

शिल्पकारों के पास से रातभर पूजा समिति और शैक्षणिक संस्थानों के सदस्यों का प्रतिमा ले जाने का सिलसिला जारी रहा। मां शारदे और वीणावादिनी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

बसंत पंचमी के मौके पर कई पूजा समिति की ओर से भजन और संस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विविध प्रकार के बच्चों के बीच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।जिसमें बच्चों और छात्र छात्राओं ने बढ़ चढकर भाग लिया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें