Chhapra: सारण में माह दिसम्बर 2025 की अपराध निरोध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार द्वारा की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), साइबर, यातायात, रक्षित, परि० पुलिस उपाधीक्षक, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी एवं अभियोजन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण, अनुसंधान की गुणवत्ता, लंबित कांडों के निष्पादन एवं Citizen Centric Policing पर विशेष जोर देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं—
- गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, निरोधात्मक कार्रवाई, डीजे पर प्रतिबंध एवं संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश।
- प्रत्येक थाना में आगंतुक पंजी संधारण एवं आगंतुकों का पूर्ण विवरण अंकित करने का आदेश।
- वारंट, सम्मन एवं कुर्की के निष्पादन हेतु S-Drive अभियान चलाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी।
- प्रतिदिन प्लान ड्यूटी, लगातार वाहन चेकिंग एवं रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने के निर्देश।
- मास्क/गमछा/मफलर पहनने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं बाइकर्स गैंग पर विशेष निगरानी।
- थाना परिसर में डायरी राइटिंग कैंप लगाकर लंबित मामलों का निष्पादन।
- शिकायत/सुझाव पेटी प्रतिदिन खोलकर जन शिकायतों का त्वरित निवारण।
- Know Your Police कार्यक्रम एवं जनता दरबार के आयोजन का निर्देश।
- प्रत्येक रविवार सभी थानों में स्वच्छता अभियान, सर्वश्रेष्ठ थाना को पुरस्कृत किया जाएगा।
- असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई।
- अपराध से अर्जित संपत्ति की जब्ती हेतु बीएनएसएस की धारा 107 के अंतर्गत प्रस्ताव भेजने का निर्देश।
- प्रत्येक रविवार दोपहर 12 से 2 बजे तक गुंडा परेड आयोजित कर गुंडा पंजी अद्यतन।
- प्रत्येक थानाध्यक्ष द्वारा प्रतिमाह न्यूनतम दो कांडों का निष्पादन अनिवार्य।
- ERSS के तहत कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचनाओं पर 20 मिनट के अंदर रिस्पांस।
- थाना आने वाले नागरिकों से शालीन व्यवहार एवं समयबद्ध समस्या समाधान।
- ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी एवं टर्नआउट पर विशेष ध्यान।
- पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन मामलों का समयबद्ध निष्पादन।
- प्रत्येक शनिवार भूमि-विवाद मामलों की बैठक कर समाधान।
- प्रत्येक अनुमंडल में स्पीडी ट्रायल हेतु कांडों का चिन्हीकरण।
विशेष अभियान की उपलब्धि
माह नवम्बर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 1375 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। इसके अतिरिक्त 1462 वारंट एवं 93 कुर्की का निष्पादन किया गया।















