Breaking News

अम्बिका भवानी मंदिर के बाहरी परिसर में आग लगने से दर्जनों दुकानें जलीं, अग्निशमन दल ने आग पर पाया काबू

2 Min Read

Chhapra: सारण के दिघवारा थाना क्षेत्र के आमी स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ अम्बिका भवानी मंदिर परिसर का दक्षिणी हिस्सा सुबह तीन से चार बजे भीषण आग की लपटों की चपेट में आ गया। मंदिर के दक्षिणी भाग में स्थित प्रसाद और खिलौना मार्केट की दर्जनों दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गई हैं। इस घटना में दुकानदारों की लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है।

SHAILFORD
विज्ञापन

आमी मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव प्रतिनिधि रितेश तिवारी के अनुसार आग अचानक कब लगा इसका कोई अंदाज नहीं। चूंकि घटना रात के समय हुई है, इसलिए शुरुआत में किसी को इसकी भनक नहीं लगी।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

बुधवार अहले सुबह जब स्थानीय लोगों ने दुकानों से आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठते देखा, तो पूरे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत अपने स्तर पर पानी और बालू डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दर्जन भर से अधिक दुकानें जलकर राख के ढेर में तब्दील हो चुकी थीं।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

पुजारी जितेन्द्र तिवारी उर्फ भीखम बाबा का कहना है कि आग इतनी भयावह थी कि दुकानों में रखा सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। खिलौने, सजावटी सामान और अन्य कीमती वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। दुकानदारों में गहरा शोक है। प्रभावित दुकानदारों ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें