Breaking News

नेपाल के मधेश प्रदेश में एक महीने के भीतर तीसरी बार मुख्यमंत्री पद का शपथग्रहण हुआ

CT DESK
2 Min Read
???????? ????????? ??????, ?? ??????? ???? ?????? ???????? ?????????? ?? ?????? ??????????? ?????? ????? ???????? ??????????? ???? ?????? ?????? ????????? ??? ?????? ???? ?????? ??????? ????????? ???????????? ??????????? ??????? ???????? ???????????? ??????? ????? ?????÷????
खबर सुनें
▶ Press play to listen

काठमांडू, 7 दिसंबर (हि.स.)। मधेश प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री कृष्णप्रसाद यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है। उन्हें प्रदेश प्रमुख सुरेन्द्र लाभ कर्ण ने शपथ दिलाई। एक महीने में यह तीसरी बार है, जब मुख्यमंत्री पद का शपथग्रहण हुआ है।

SHAILFORD
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

नेपाली कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री नियुक्त हुए यादव ने आज ही तीन सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी शपथ ग्रहण की है। इनमें जनमत के महेश यादव को वित्त मंत्री, नेपाली कांग्रेस की तरफ से जंगी लाल यादव और एकीकृत समाजवादी पार्टी की तरफ से कनिष्क पटेल ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली है। शपथ के बाद मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि वे आने वाली 10 तारीख को प्रदेशसभा से विश्वास मत लेंगे। सत्ता पक्ष के सात दलीय गठबंधन की आज हुई बैठक में तीन दिन बाद ही विश्वास मत लेने का निर्णय किया गया।

SHARDA
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशसभा संसदीय दल के नेता यादव को एमाले को छोड़कर सात दलों के ७७ प्रदेश सभा के समर्थन में संविधान की धारा १६८(२) के तहत मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। उन्हें कांग्रेस के २२, जसपा के १८, जनमत के १२, माओवादी के ९, लोसपा के ८, एकीकृत समाजवादी के ७ और नागरिक उन्मुक्ति के एक सांसद का समर्थन प्राप्त है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें