⚡
Breaking News

आंधी-पानी ने खोली डोरीगंज फीडर की पोल, बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण उपभोक्ता परेशान

2 Min Read

Chhapra: 48 घंटे तक चली आंधी और बारिश के बाद डोरीगंज फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। लगातार दो दिनों से बिजली नहीं रहने से मोबाइल फोन बंद होने लगे हैं, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और रात के समय घरेलू कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

SHAILFORD
विज्ञापन

स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि मौसम खराब होने के बाद बिजली आपूर्ति बाधित होना समझ में आता है, लेकिन 48 घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उपभोक्ताओं ने सवाल उठाया कि जब केबल के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जाती है, तो इतनी लंबी अवधि तक फॉल्ट बना रहना चिंता का विषय है।

कुछ स्थानीय लोगों ने यह भी शिकायत की कि लाइन में स्थानीय स्तर पर होने वाली मरम्मत अथवा छेड़छाड़ की वजह से कभी-कभी फॉल्ट की समस्या उत्पन्न होने की आशंका रहती है। हालांकि, इस संबंध में विद्युत विभाग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। लोगों ने विभाग से पूरे मामले की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।

DOON
विज्ञापन

बिजली संकट का असर बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग, घरेलू कामकाज और छोटे कारोबार पर भी पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से फॉल्ट का जल्द पता लगाकर आपूर्ति बहाल करने तथा भविष्य में ऐसी समस्या से बचने के लिए लाइन और केबल व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕