Breaking News

Sports | सारण में अनुमंडल पदाधिकारी सदर की अध्यक्षता में बनेगी खेल कमेटी: जिलाधिकारी

1 Min Read

सारण, 19 अगस्त (हि.स.)। समाहरणालय सभागार में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला खेल पदाधिकारी एवं विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार, बुनियादी ढांचे के विकास और प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने सभी खेल संघों को अपने-अपने खेलों के लिए भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने तथा पूरे वर्ष का वार्षिक खेल कैलेंडर सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान के लिए विद्यालय, प्रखंड एवं जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं व स्पोर्ट्स मीट आयोजित करने पर जोर दिया।

DOON
विज्ञापन

इसके अलावा सदर एसडीओ की अध्यक्षता में एक खेल कमेटी गठित कर बायलॉज बनाने का निर्देश भी जिला खेल पदाधिकारी को दिया। बैठक में प्रसिद्ध सोनपुर मेला के अवसर पर सभी छोटे-बड़े खेलों को शामिल करते हुए एक वृहद खेल टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना पर विशेष रूप से सहमति बनी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें