Breaking News

पर्थ की पिच को ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग, दो दिन में खत्म हुए टेस्ट पर भी आईसीसी ने जताई संतुष्टि

2 Min Read
  • आईसीसी ने पर्थ की पिच को ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग दी है
  • पर्थ स्टेडियम की पिच ने बल्ले और गेंद के बीच शानदार संतुलन बनाया
  • मुकाबले को देखने के लिए दो दिनों में 1,01,514 दर्शक स्टेडियम पहुंचे

नई दिल्ली, 27 नवंबर (हि.स.)। पहले एशेज टेस्ट के केवल दो दिनों में समाप्त होने के बावजूद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पर्थ की पिच को ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग दी है। यह रेटिंग मैच रेफरी रंजन मदुगले ने जारी की।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

आईसीसी की चार-स्तरीय पिच रेटिंग प्रणाली में ‘बहुत अच्छी’ सबसे उच्च श्रेणी होती है, जो पिच में अच्छी उछाल, सीम मूवमेंट की सीमित भूमिका और पूरे मैच में समान गति दर्शाती है।

पर्थ स्टेडियम की पिच ने बल्ले और गेंद के बीच शानदार संतुलन बनाया

दो दिन चले इस मुकाबले में पहले दिन ही 19 विकेट 305 रन पर गिर गए थे। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड द्वारा दिए गए 205 रन के लक्ष्य को एक ही सत्र में आसानी से हासिल कर लिया। मुकाबले को देखने के लिए दो दिनों में 1,01,514 दर्शक स्टेडियम पहुंचे।

DOON
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ ऑफ क्रिकेट जेम्स ऑलसोप ने कहा कि मैच सिर्फ दो दिन में खत्म होना उन दर्शकों के लिए निराशाजनक था जिनके पास तीसरे और चौथे दिन का टिकट था, लेकिन पर्थ स्टेडियम की पिच ने बल्ले और गेंद के बीच शानदार संतुलन बनाया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मुकाबले को देखने के लिए दो दिनों में 1,01,514 दर्शक स्टेडियम पहुंचे

उन्होंने कहा,“मैच रेफरी की ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग यह साबित करती है कि पर्थ स्टेडियम की पिच ने बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बराबर मौका दिया। दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन और मुकाबले की तीव्रता ही टेस्ट जल्दी खत्म होने का कारण बना। हालाँकि दर्शकों के लिए यह निराशाजनक था, लेकिन जिस तरह का रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला, उसने बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया और इस गर्मी में और भी बच्चों को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करेगा।”

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें