Breaking News

Siwan | नवपदस्थापित डीएम विजय प्रकाश मीणा ने ग्रहण किया पदभार

2 Min Read

सीवान, 19 अगस्त (हि.स.)। नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने बुधवार को सीवान के जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर जिले के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में सुशासन, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निष्पादन करना होगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया। जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देने की बात भी उन्होंने कही।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

डीएम विजय प्रकाश मीणा ने सीवान जिलावासियों और मीडिया प्रतिनिधियों से जिले में शांति, भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में आमजन और मीडिया का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से किए जाने वाले कार्यों में सभी से अपेक्षित सहयोग एवं समर्थन देने की अपील की

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें