Breaking News

नीतीश मंत्रिपरिषद की बैठक आज , संविदा कर्मियों को लेकर कर सकते हैं बड़ी घोषणा

CT Bihar Desk
1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

RC Jewellers
विज्ञापन

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

पटना, 29 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षत में आज कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। नए साल के पहले माह जनवरी में यह दूसरी बार मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। यह बैठक आज शाम 4:30 बजे पटना के देशरत्न मार्ग स्थित ‘संवाद’ कक्ष में होगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में होती है, लेकिन इस बार स्थान बदलकर ‘संवाद’ में तय किया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी पत्र में सभी कैबिनेट मंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों की मौजूदगी अनिवार्य बताई गई है। विभागीय अधिकारियों को अपनी तैयारियों के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस बैठक का समय इसलिए खास है क्योंकि यह मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण के समापन के साथ ही हो रही है। समृद्धि यात्रा आज समाप्त हो रही है, जिसमें मुख्यमंत्री मिथिलांचल के जिलों मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर में विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। यात्रा से लौटने के बाद ही नीतीश कुमार बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले 13 जनवरी को हुई कैबिनेट बैठक में 41 एजेंडों पर मुहर लगी थी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें